Patrika
Video: जय-जय श्रीराम के नारों से गूंजी परमाणु नगरी, धर्ममय हुआ माहौल
Patrika
मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के मौके पर भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले की परमाणु नगरी में शुक्रवार शाम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संंख्या में लोगों ने इसमें शिरकत की। शोभायात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे व वंदे मातरम् के नारों से आसमान को गूंजायमान कर दिया और परमाणु नगरी का वातावरण धर्ममय हो गया। विश्व हिन्दू परिषद की रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार शाम पांच बजे शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कस्बे के व्यासों की बगेची से रवाना हुई। बड़ी संख्या में लोग सिर पर केसरिया बाना पहने हुए धार्मिक रंग में रंगे नजर आ रहे थे। रामस्नेही संत दीपाराम महाराज, बांदोलाई तालाब मठ के महंत अनूपपुरी महाराज के सानिध्य में विहिप व महोत्सव समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा को लेकर आमजन में उत्साह नजर आया।